कल्याणी महिला संघ कार्यालय गोला में सोमवार को आजसू पार्टी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से पार्षद जलेश्वर महतो मौजूद थे। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा पिछले तीन वर्षों से स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों को छात्रवृति का भुगतान नहीं किया जा रहा है।