चूरू: चिट्टा के नशे और रुपयों के लालच ने बना दिया शूटर, रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटर को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
Churu, Churu | Jun 12, 2026 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण गैंग से जुड़े दो शूटरों को 3 दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। रिमांड अवधि में कोतवाली पुलिस ने दोनो से विस्तृत पूछताछ की थी।