जमुई: गरही डैम में एक-दूसरे को बचाने के दौरान नवादा जिले के दो युवकों की डूबकर हुई मौत, DM के आदेश पर शव का हुआ पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Apr 26, 2026 गरही डैम में शनिवार की शाम नहाने के दौरान एक- दूसरे को बचाने में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई और नाविक की मदद से दोनों युवकों के शव को निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शनिवार की रात 9:00 बजे DM के आदेश के बाद दोनों युवकों के शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।