आरा: आरा में ऑटो से खींचकर युवक की पिटाई, सिर फोड़ा, भागने की कोशिश पर अपराधियों ने पीड़ित पर की फायरिंग, मौके से खोखा बरामद
Arrah, Bhojpur | Nov 26, 2024 नवादा थाना क्षेत्र अन्तर्गत महावीर टोला-मठिया मोड़ के समीप सोमवार की देर रात 11बजे हथियारबंद तत्वाें ने शादी में आए युवक की ऑटो से खींचकर पहले पिटाई की। इसके बाद हत्या करने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। बाद में घटनास्थल से 7.65 एमएम का एक खोखा एवं एक मिस फायर कारतूस बरामद किया गया।