गिरिडीह: सदर अस्पताल में खून मिलने में देरी से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को 12 बजे एक महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन और ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृत महिला की पहचान फुलची निवासी मीना देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर खून नहीं मिलने की वजह से महिला की जान चली गई।