नवाबगंज: मसौली चौराहे पर संकेतक विहीन डिवाइडर से हादसे, रात में वाहन चालकों को दिक्कत, NHAI बेखबर
गोंडा-बहराइच हाईवे पर मसौली चौराहे पर बना डिवाइडर इन दिनों हादसों का कारण बन रहा है। इस डिवाइडर पर किसी प्रकार का संकेतक या रिफ्लेक्टर न होने के कारण रात के समय वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह के भीतर दो वाहन इस डिवाइडर से टकरा चुके हैं।