बिक्रमगंज: मोहर्रम को लेकर रोहतास प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने बिक्रमगंज में किया फ्लैग मार्च
विक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रोहतास जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। पर्व को शांतिपुर तरीके से मनाने की अपील।