हज़ारीबाग: सदर एसडीओ शैलेश कुमार के आवास और कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापेमारी में एसीबी को मिली डायरी
एंटी करप्शन ब्यूरो ने सदर एसडीओ शैलेश कुमार के आवास एवं कार्यालय पर छापेमारी की थी। बताया जाता है कि इस दौरान जांच टीम को एक डायरी भी मिली है। इसमें कुछ लेनदेन का भी जिक्र है। इससे प्रशासन के कई अधिकारियों, ऑफिस के कई कर्मियों, अंचल अधिकारियों और जमीन दलालों के होश उड़े हुए हैं। सदर एसडीओ 11 मोबाइल का प्रयोग करते थे।