हज़ारीबाग: कांग्रेस झारखंड प्रभारी पहुँचे हज़ारीबाग़ , सर्किट हाउस में विधानसभा चुनाव को लेकर आये आवेदन का हुआ स्क्रीनिंग
हजारीबाग में कांग्रेस झारखंड प्रभारी गिरीश अपने टीम के साथ हजारीबाग के सर्किट हाउस शुक्रवार को पहुंचे । उनके साथ प्रकाश जोशी भी मौजूद है । हजारीबाग, रामगढ़,कोडरमा और चतरा के जिन भी लोगों ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने आप को उम्मीदवार बनाने के लिए आवेदन किया है उनसे अलग-अलग बैठकर बातचीत की जा रही है |