हज़ारीबाग: उपायुक्त ने अपने कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त नैन्सी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने दर्जनों फरयादियों की समस्याओं व शिकायतों पर संबंधितों को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से 25 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित कर समाधान की गुहार लगाई।