महोबा: महोबा के काली पहाड़ी गांव के पास डंफर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jun 22, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के गंज गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र ब्रजभूषण बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहा था,तभी काली पहाड़ी गांव के पास तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।