मैनपुरी: साइबर थाना पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक की डीलरशिप दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
साइबर थाना पुलिस ने जस्ट डायल पर कोल्ड ड्रिंक की डीलरशिप देने के नाम पर फर्जी विज्ञापन लगाकर धोखाधड़ी करने वाले चार शातिर अभियुक्त को श्मशान घाट रोड से महिला थाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने ₹2900 रुपए, 7 अदद मोबाइल, दो अदद मोटरसाइकिल बरामद की है।