मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र की निवासी महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
कुरावली क्षेत्र मे छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के ही प्रवीण उर्फ विनय उसे से अश्लील हरकते ओर परेशान करता है। जिससे वह घर से बाहर निकलने में भी डरती है। विरोध और शिकायत करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।