आगरा: कमलानगर में विवाहिता की मौत पर किन्नरों ने किया हंगामा, ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए घर के बाहर किया प्रदर्शन
आगरा के थाना कमलानगर क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर किन्नर समाज ने जमकर हंगामा किया। किन्नरों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। आक्रोशित किन्नरों ने घर का गेट तोड़ने की कोशिश की और शीशे फोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और मामले की जांच शुरू कर दी।