धनौरा: मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
मंडी धनौरा में बुधवार को रामगंगा पोषक नहर के पास एक खेत में दोपहर करीब चार बजे एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह घटना थाना क्षेत्र के गांव पालनपुर के नजदीक सेरकपुर लौहड्डा कमेलपुर पुल के समीप हुई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर युवक की एक मोटरसाइकिल भी खड़ी।