2 दिन पूर्व मायापुर में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर भीषण संघर्ष हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की छूट नहीं है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।