मुंगावली में सकल ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुंगावली एसडीएम इसरार खान को ज्ञापन सौंपा। समाज ने अजाक्स संगठन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष और कृषि विभाग के उपसचिव, IAS संतोष वर्मा द्वारा सवर्ण समाज की बेटियों पर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।