बालाघाट: नर्मदा नगर–गोगलई मार्ग पर झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, 3–4 दिन पुराना होने की आशंका
बालाघाट नर्मदा नगर से गोगलई मार्ग पर नहर के समीप झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव शनिवार लगभग प्रातः 11 बजे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर शव 3 से 4 दिन पुराना होने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रह