राठ: पठानपुरा जलालपुर रोड में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी ने लगाया शराब में जहर मिलाकर खिलाने का आरोप
Rath, Hamirpur | May 11, 2026 राठ कस्बे के पठानपुरा जलालपुर रोड इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 36 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मृतक युवक की पत्नी ने पति की एक महिला मित्र सहित चार लोगों पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए जांच की गुहार लगाई है।