बरेली: सड़क दुर्घटना में घायल हुए गांव खड़ौआ निवासी युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, मौके से डंपर लेकर फरार हुआ चालक
थाना सीबीगंज क्षेत्र ग्राम खड़ौआ के रहने वाले सर्वेश गंगवार के रिश्तेदार ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि वह बहेड़ी से अपने घर लौट रहे थे तभी डंपर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही डंपर चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।