उधवा: उधवा में स्कूल रुआर 2026-27 कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में बुधवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे स्कूल रुआर 2026-27 कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ जयंत कुमार तिवारी,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अटल बिहारी भगत,शिक्षिका यातना दास,शिक्षिका नादिरा खातून एवं प्रजायत्न सांस्था के अक्षय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।