बिथान: बीस सूत्री बैठक में पत्रकारों को कवरेज से रोकने पर आक्रोश, पारदर्शिता और प्रेस स्वतंत्रता पर सवाल
बिथान प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब पूर्व सूचना व आमंत्रण के बावजूद समाचार संकलन के लिए पहुंचे स्थानीय पत्रकारों को बैठक कक्ष में प्रवेश करने से रोक दिया गया। प्रखंड क्षेत्र के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और सरकारी कार्यप्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। जानकारी के