छतरपुर कोतवाली थाना के वर्ष 2015 के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते 11 वर्षों से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था। मामले में लगातार तलाश के बाद पुलिस को सफलता मिली। मामले को लेकर छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 13 मई दोपहर करीब 3:00 बजे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया।