विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को पिंड्राजोरा स्थित मानवाधिकार जिला अध्यक्ष के कार्यालय परिसर में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानवाधिकारों से जुड़े मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे—को समाज में मजबूत करने तथा नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।