शामली: डीएम शामली आलोक यादव की सख्ती से थानेदारों में हड़कंप, जनसुनवाई पर तय की गई जवाबदेही
Shamli, Shamli | May 16, 2026 शनिवार की दोपहर 2 बजे शामली तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम आलोक यादव जनसुनवाई कर रहे थे। जनसुनवाई के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक आईं, लेकिन थाना आदर्श मंडी और शामली कोतवाली, थाना बाबरी समेत अधिकांश थानों के प्रभारी निरीक्षक मौके पर उपस्थित नहीं थे। इस पर डीएम ने एसपी को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई।