जांजगीर: सड़क हादसे रोकने पुलिस की पहल, एसपी ने पशु चिकित्सकों और गौवंश संरक्षकों के साथ की कार्यशाला
आज रविवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार जांजगीर-चांपा में बरसात के दौरान सड़कों पर घूमते मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पशु चिकित्सकों और गौवंश संरक्षकों के साथ समन्वय कार्यशाला आयोजित की। बैठक में निर्णय लिया गया कि घायल पशुओं की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक तत्काल मौके पर पहुंचकर उपचार करेंगे।