बिधूना: बेला क्षेत्र के धर्मपुर ज्ञानी निवासी महिला को प्रसव के छह घंटे बाद अस्पताल से दी गई छुट्टी, रास्ते में हुई मौत
बेला क्षेत्र के गांव धर्मपुर ज्ञानी में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी संवेदनहीनता सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में प्रसव के महज छह घंटे बाद ही प्रसूता की छुट्टी कर दी गई। घर जाते समय रास्ते में प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।