ब्यौहारी: बगदरी में पुत्र की मौत के सदमे में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, तीन माह पहले राजस्थान में हुई थी बेटे की मौत
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बगदरी में पेड़ में फांसी पर झूली महिला की मौत,पुत्र की मौत के बाद से ही महिला सदमे में रहती थी, जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। पुत्र की तीन माह पहले राजस्थान में कंपनी में काम के दौरान एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। बुधवार की शाम 4:00 बजे पुलिस ने यह जानकारी दी है।