हरदोई: गढ़िया झब्बू गांव में एक व्यक्ति को सांप ने काटा, हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया झब्बू गांव निवासी ब्रजकिशोर कुशवाहा को घर के अंदर सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है वही परिजनों ने बताया कि ब्रजकिशोर कुशवाहा खेती किसानी का काम करता था।