हरदोई: पिहानी चुंगी के निकट सड़क पर लड़ रहे आवारा सांड से बाइक सवार टकराए,ओमप्रकाश को आई गंभीर चोटे,जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के फूलबेहटा निवासी ओम प्रकाश पुत्र बलवंत गांव के ही नीरज के साथ बाइक पर दवा लेने के लिए हरदोई आ रहे थे कि तभी पिहानी चुंगी के निकट आवारा सांड सड़क पर लड़ रहे थे।जिनसे इनकी बाइक जा टकराई जिसमे ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।