हरदोई: जिलाधिकारी ने विकास खण्ड बिलग्राम का किया औचक निरीक्षण, गन्दगी व अव्यवस्था पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2024 सूचना विभाग द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास खण्ड बिलग्राम के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गन्दगी व अव्यवस्था पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने आवास योजना के पटल के निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर में आकस्मिक रूप से दो ग्रामों अजमत नगर व धोँधी के आवास पात्रता एवं आवंटन से सम्बंधित आंकड़े देखे।