हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश
Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि अभियान के दौरान समस्त आवासित घरों, सरकारी कार्यालयों व्यापारिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाये।समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी झंडों की जरुरत का आँकलन कर लें।