बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर के रहने वाले युवक को उसके बड़े भाई ने पीटकर किया घायल, पुलिस से की शिकायत
सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर के रहने वाले तोहिद सकलानी ने बृहस्पतिवार समय लगभग शाम के 4:00 बजे जिला अस्पताल परिसर में जानकारी देते हुए बताया उसका बड़ा भाई अपनी मां और बहनों को गंदी-गंदी गाली दे रहा था तो छोटे भाई ने इसका विरोध किया तो बड़े भाई ने उसके सिर में ईंट मार दी जिसमें वह लहू लोहान हो गया और मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है