गाज़ीपुर: IGRS निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस ने प्रदेश के 75 जिलों में हासिल किया पहला स्थान
उत्तर प्रदेश की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल यानी आईजीआरएस के निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मार्च महीने की रैंकिंग में गाज़ीपुर पुलिस ने 100 प्रतिशत कार्यवाही के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है।खास बात यह है कि जिले के 27 थानों में से 23 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की ।