सहारनपुर: युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिलाना राजीव गांधी की दूरदर्शिता: जिलाध्यक्ष
देश के पूर्व प्रधानमंत्री "भारत रत्न" राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर संपूर्ण राष्ट्र के साथ जिला कांग्रेस के कृतज्ञ कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस मुख्यालय पर एकत्रित होकर राजीव गांधी के चित्र पर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।