केशकाल: 7 दिसंबर शनिवार को केशकाल से शुरू होगी बस्तर ओलंपिक मशाल रैली
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बस्तर ओलम्पिक मशाल रैली का आयोजन 7 दिसंबर को किया जाएगा। यह रैली प्रातः 10 बजे विकासखंड मुख्यालय केशकाल से प्रारंभ होगी, जहां रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा।रैली के पहले पड़ाव में 11ः30 बजे फरसगांव में मशाल का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद, दोपहर 01 बजे जिला मुख्यालय कोण्डागांव में मशाल रैली का प्रवेश होगा।