केशकाल: जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने ग्राम बटराली में घोटुल एवं पंचायत भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन
केशकाल ब्लॉक के ग्राम बटराली में बुधवार को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने घोटूल और पंचायत भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस दौरान जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश नेताम, बटराली सरपंच महेश्वरी हिड़को, बेड़मा सरपंच सुरेखा मरकाम,सिंघनपुर सरपंच सुश्री संगीता नेताम,ओमप्रकाश मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।