बालाघाट: जागपुर घाट में लूट का विरोध करने पर दो छात्रों को चाकू मारा, एक गंभीर
नगर के जागपुर घाट क्षेत्र में 16 अप्रैल की रात करीब 8 बजे तीन अज्ञात युवकों ने दो छात्रों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। घटना में पियूष पिता राजकुमार बिसेन (17) निवासी दिनेरा के पेट में गंभीर चोट आई है, जबकि उसके साथी युपेश पिता महेंद्र लिल्हारे (17) निवासी झाड़गांव के हाथ में चाकू लगने से वह भी घायल हो गया। दोनों को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती