डंडई: डंडई में सड़क सुरक्षा पर चोरों का वार! मेन रोड से ट्रैफिक दर्पण गायब, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
Dandai, Garhwa | May 25, 2026 डंडई मेन रोड स्थित मेराल एवं धुरकी मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा लगाए गए दोनों ट्रैफिक दर्पण (रोड मिरर) रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं। दर्पण गायब होने के बाद अब वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि तिरछे मोड़ एवं व्यस्त सड़क किनारों पर लगाए गए ये दर्पण वाहन चालकों के लिए काफी मददगार साबित