उज्जैन शहर: पंचमपुरा में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पथराव, ASI घायल, दो आरोपी पुलिस हिरासत में
पंचमपुरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शनिवार रात मंदिर का स्ट्रक्चर हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। पथराव में एसआई अंकित बनोधा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। माधव नगर थाना पुलिस ने बताया की मंदिर विस्थापन को लेकर यहाँ के रहवासी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हिंसक हो गया