सीतापुर: थानगांव इलाके में ससुराल गए व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
जनपद के थानगांव इलाके में ससुराल गए व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई थी। मामले की जानकारी परिवार को मिलने के बाद परिवार वालों ने ससुराल वालों पर जमीनी रंजिश के चलते पैसों को लेकर विवाद में हत्या कर देने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया था। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।