बहराइच: बहराइच नगर पालिका परिषद से सेवा निर्वित हुए 7 कर्मचारी, विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए अधिशाषी अधिकारी
बहराइच नगर पालिका परिषद मे तैनात 7 कर्मचारी के सेवानिवृत होने पर बुधवार को नगरा पालिका सभागार मे सभी कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद मे तैनात अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन के दौरान अधिशाषी अधिकारी भावुक नज़र आयीं। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।