फतेेहपुर: बाराबंकी हादसे में दो युवकों की मौत के 6 दिन बाद विधायक पहुंचे, परिवारों को सहायता का भरोसा दिया
बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में हुए सड़क हादसे के बाद इलाके में अब भी शोक का माहौल बना हुआ है। 21 अप्रैल को हुए इस हादसे में दो युवकों—विमल रावत और सुनील रावत की मौत हो गई थी। विमल को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।