चायल: बरियावा गौशाला का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश
कौशाम्बी में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने ग्राम पंचायत बरियावा स्थित अस्थायी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौवंशों के स्वास्थ्य, चारे-पानी की उपलब्धता और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में सुधार लाने के निर्देश भी संबंधित कर्मियों को दिए गए।