डलमऊ: पुरौली गांव में हफ्तों बीत जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं कराया गया सही, पर्व पर अंधेरे में रहेगा गांव
पुरौली गांव में हफ्तों से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। भीषण गर्मी के बीच गांव के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बुधवार को समय लगभग 11 बजे ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। त्योहार के मौके पर भी गांव अंधेरे में डूबा रहने की आशंका बनी हुई है।