मुरादाबाद: कमालपुर के पास बाइक में मिनी मेट्रो ने मारी टक्कर, बाइक सवार शख्स हुआ घायल
थाना कुंदरकी इलाके के कमालपुर के पास, मुरादाबाद से काम करके वापस घर लौट रहे, व्यक्ति की बाइक मे मिनी मेट्रो चालक ने मारी टक्कर, व्यक्ति बाइक से गिरकर हुआ घायल, पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी में घायल ने बताया वह काम करके वापस अपने घर लौट रहा था, रास्ते में यह हादसा हो गया है।