मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में देर रात डबल डेकर बस ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली मे घुसी परिचालक की मौत, पांच लोग घायल
मुरादाबाद में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे के कटघर थाना क्षेत्र के शहर के बाइपास पर देर रात ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को आरटीओ ने रोकने का प्रयास किया। आरटीओ को देख तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली भागने पर आरटीओ ने अपनी गाड़ी उसके पीछे दौड़वा दी। कुछ दूर जाकर आरटीओ वाहन चालक ने गाड़ी को ट्रैक्टर-ट्राली के आगे लगा दिया। परिचालक मुद्दासिर की मौके पर ही मौत हो गई है।