मुरादाबाद: नागफनी थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में डूब रहे युवक की सिपाही ने बचाई जान, अधिकारियों ने की सिपाही की तारीफ
नागफनी थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा नदी में डूब रहे युवक की सिपाही ने वर्दी का फर्ज निभाते हुए युवक की जान बचा ली सिपाही के इस प्रयास की पुलिस के अधिकारियों के अलावा सोशल मीडिया पर भी जमकर सराहना की जा रही है। सिपाही प्रमोद कुमार नागफनी थाना में तैनात है। वह है गश्त पर थे। इसी बीच रामगंगा स्थित घाट के पास पहुंचे तो उनकी नजर नदी में डूब रहे युवक पर नजर पड़ी।