बदायूं: बारी खेड़ा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की ससुरालियों ने की मारपीट कर हत्या
Budaun, Budaun | Jun 28, 2026 जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के भौतीपुर गांव के रहने वाले जयराम ने अपनी बेटी 25 वर्षीय खुशबू की शादी श्रीपाल के बेटे सुनील से थाना उसहैत क्षेत्र के बारी खेड़ा गांव में 6 साल पहले की थी। मृतका खुशबू के पिता ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में ₹500000 और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर खुशबू की हत्या कर दी।