पथरगामा: पथरगामा विरला ओपेन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल पथरगामा के छात्राओं ने कानून सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी पुलिस से ली।
प्रखंड स्थित विरला ओपेन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल पथरगामा के कक्षा 5 एवं 6 के विद्यार्थियों ने सोमवार को 11:00 दिन में स्थानीय पुलिस थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस स्टेशन की कार्य प्रणाली कानून व्यवस्था शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया एवं साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।